भुसावर: भुसावर में युवक पर जानलेवा हमला, गर्दन पर वार कर बदमाश हुए फरार
भुसावर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक की गर्दन पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे आरबीएम अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया।