पीलीभीत: गांव बवरौआ में गोवंश पकड़कर कसाइयों को सौंपने का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
पीलीभीत। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव बवरौआ में दो युवकों पर निराश्रित गोवंश पकड़कर कसाइयों को सौंपने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में सुधीर ने थाना सेहरामऊ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि गांव निवासी दो सगे भाई पिछले छह माह से रात के अंधेरे में निराश्रित गोवंश पकड़कर सुनसान स्थानों पर ले जाकर कसाइयों को सौंप देते