आरोन: जिले में पदस्थ नायब और प्रभारी तहसीलदार पदोन्नत होकर बने तहसीलदार, कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में दी बधाई
Aron, Guna | Jul 13, 2026 गुना जिले की सभी तहसीलों में पदस्थ नायब और प्रभारी तहसीलदार पदोन्नत होकर तहसीलदार बन गए है। 13 जुलाई को कलेक्टर केके कन्याल ने कलेक्ट्रेट में जिले में पदस्थ धीरेंद्र गुप्ता सुनील वर्मा अनुराग जैन आशीष जायसवाल मयंक खेमरिया देवदत्त गोलिया शालिनी भार्गव मयंक तिवारी को तहसीलदार बनने पर बधाई दी। कहा, दक्षता के साथ ईमानदारी से योजनाओं का क्रियान्वयन करें।