छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के जटाशंकर ढावा अनगोर के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बब्बू आदिवासी (उम्र 34 वर्ष), निवासी मझगंवा थाना गुलगंज को चार पहिया वाहन ने सोमवार की रात करीब 8 बजे टक्कर मार दी जिससे वहीं गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।