अधौरा: अधौरा के धरती माता मंदिर से लौटते समय खजुरा पावर हाउस के पास मैजिक वाहन पलटा, तीन महिलाएं घायल; एक को किया गया रेफर
अधौरा के धरती माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे खजुरा पावर हाउस के पास श्रद्धालुओं से भरा मैजिक वाहन पलट गया। जिसमें तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जो यह घटना शुक्रवार की देर रात्रि 9:30 बजे की बताई गई। सभी घायल करमचट थाना क्षेत्र के भीतरी बांध गांव निवासी रामकली कुंवर,65 वर्षीय बेली कुंवर 45 वर्षीय कश्मीरा देवी घायल बताई जाती है।