अधौरा: अधौरा पथ पर घटवार बाबा मोड़ के पास पिकअप पलटने से 10 लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
अधौरा पथ पर घटवार बाबा मोड़ के पास पिकअप पलटने से 10 लोग कभी रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार को 2 बजे की बताई गई। घायलों में अधौरा थाना क्षेत्र के दो गांव से कुल 10 लोग घायल बताए गए हैं। सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों ने बताया कि भगवानपुर से बाजार कर पिकअप पर सवार होकर घर के लिए वापस लौट रहे थे। तभी घटवार के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।