#कर्नाटक की #VTU ने #परीक्षा खत्म होने के 5 मिनट बाद दिया #फाइनल #रिजल्ट, #यूनिवर्सिटी ने कैसे बनाया अनोखा रिकॉर्ड?
#NEET #UG #पेपरलीक #विवाद के बीच कर्नाटक की विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (VTU) ने एक नया कर्तिमान स्थापित किया है. VTU ने परीक्षा के बाद परिणाम घोषित करने के मामले में अपने सभी पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए महज 5 मिनट बाद ही बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) के छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित करके नया रिकार्ड कायम कर दिया है.
यूनिवर्सिटी ने साल 2022-23 के छठे सेमेस्टर (41,835 छात्र) में जहां 10 दिनों के अंदर परिणाम घोषित कर दिया गया था. लेकिन 2025 फाइनल साल में महज 1 घंटे में परिणाम घोषित कर दिया गया.VTU के वाइस चांसलर प्रो. एस. विद्याशंकर और रजिस्ट्रार (मूल्यांकन) प्रो. यू.जे. उज्ज्वल ने संयुक्त रूप से BE और BTech के नतीजे घोषित किए. राज्य भर से कुल 60,856 छात्र परीक्षाओं में शामिल हुए और कुल पास प्रतिशत 76.84% रहा. यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को आखिरी पेपर खत्म होने के महज 5 मिनट बाद ही यह नया कीर्तिमान रच कर अपने राज्य का ही नहीं देश का भी नाम रौशन कर दिया.यूनिवर्सिटी में मंगलवार को शाम 5:30 बजे आखिरी प्रैक्टिकल परीक्षा खत्म हुई और इसके महज 5 मिनट बाद ही शाम 5:35 तक पूरा परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिया गया. कोई यूनिवर्सिटी चंद मिनटों में ही हजारों इंजीनियरिंग छात्रों का मूल्यांकन कैसे कर सकता है, यह सवाल सबके मन में उठना एकदम लाजिमी है.
विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि इसका राज डिजिटल इंटीग्रेशन और शेड्यूलिंग में छिपा हुआ है. VTU ने बताया कि यूनिवर्सिटी पूरी तरह से डिजिटल इवैल्यूवेशन सिस्टम (Digital Evaluation System) पर काम करता है. इसलिए सभी थ्योरी पेपर स्कैन करके प्रोफेसरों के जरिए ऑनलाइन मूल्यांकन कराकर नंबर्स कई हफ्ते पहले ही यूनिवर्सिटी के सेंट्रल सॉफ्टवेयर में दर्ज कर दिए गए थे.
अंतिम चरण प्रैक्टिकल परीक्षाएं में आंतरिक और बाहरी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया था कि सॉफ्टवेयर ने पहले से मौजूद थ्योरी के नंबर्स को हाल ही में सबमिट किए गए प्रैक्टिकल के नंबर्स के साथ जोड़ दिया और फिर सिर्फ 5 मिनट के भीतर फाइनल मार्कशीट अपने आप तैयार कर दी. इस तरह से परीक्षा के मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया पिछले शैक्षणिक वर्ष की तुलना में 21 दिन पहले ही पूरी कर ली गई.
रजिस्ट्रार (मूल्यांकन) प्रोफेसर उज्ज्वल ने कहा, “हमने डिजिटल इवैलुएशन का तरीका अपनाया और जल्द नतीजे घोषित करने की तैयारी की. यह सभी के सहयोग से ही संभव हो पाया
@followers
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़
#LocalNews
#BreakingNews
#TodayNews
#IndiaNews
#NationalNews
#ViralNews
#BigBreaking
#LatestUpdate
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
इमेज ai जनरेटेड*
Lormi, Mungeli | Jul 2, 2026