मुरैना नगर: पंचायती धर्मशाला के पास भगवान के पोस्टर लगाकर पेशाब रोकने पर भड़का हिंदू संगठन, वीडियो वायरल
मुरैना शहर की पंचायती धर्मशाला के पास सर्राफा मार्केट की गली में भगवान के पोस्टर लगाने का वीडियो आज सोमवार दोपहर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गली में लोग पेशाब करते थे और महिलाओं को परेशानी होती थी, इसलिए पोस्टर लगाए गए। वहीं हिंदू संगठनों ने इसे भगवान का अपमान बताते हुए विरोध जताया और पोस्टर जल्द हटाने की चेतावनी दी है।