झांसी: बबीना में गर्लफ्रेंड से बात करके कुएं में कूदा युवक, दोस्त से कहा- भगाकर ले गया तो केस होगा, बदनामी नहीं सह सकता
Jhansi, Jhansi | Apr 11, 2026 झांसी में 3 दिन से लापता सुरेंद्र अहिरवार की लाश शनिवार को कुएं के अंदर मिली है। 8 अप्रैल की रात को वह घर आया और फिर देर रात बाइक उठाकर घर से निकल गया। सुबह परिजन जगे तो सुरेंद्र घर पर नहीं था तलाश करने पर खेत पर बाइक और मोबाइल मिला। मोबाइल में 3 रिकॉर्डिंग मिली। उसने पहले 2 दोस्तों से बात की और फिर आखरी बार अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात की थी।