पन्ना में आज दिन सोमवार दिनांक 29 दिसम्बर को शाम साढ़े 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई टीएल बैठक में कलेक्टर ऊषा परमार का सख्त तेवर देखने को मिला। उन्होंने साफ कर दिया है कि जिले में मनमानी नहीं चलेगी। कलेक्टर ने उन कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं जो बिना मूलभूत सुविधाओं के अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं।