किशनगढ़ बास: ग्राम पंचायत माहोंद में रात्रि चौपाल का आयोजन, जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Kishangarhbas, Alwar | May 7, 2026
उपखंड किशनगढ़ बास की ग्राम पंचायत माहोंद में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार रात 8:00 बजे रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में आम जन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में कुल 24 मामले प्राप्त हुए मौके पर ही निस्तारित किया गया।