सिरदला: महवतपुर महायज्ञ में देर रात पहुंचे चिराग पासवान का भव्य स्वागत, आरती व महाप्रसाद का आयोजन
Sirdala, Nawada | Apr 28, 2026 नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के महवतपुर गांव में आयोजित 11 कुण्डीय श्री सीताराम महायज्ञ में सोमवार देर रात केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे। करीब रात 10 बजे उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। मंत्री लगभग एक घंटे तक यज्ञ स्थल पर रहे और भव आरती में भाग लेते हुए श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की।