मैनपुरी: यातायात पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 155 चालान के बाद ₹2,45,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद शाह के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने शहर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। विशेष वाहन चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने 155 गाड़ियों के चालान काटने के बाद 2,45,000 का जुर्माना वसूला है। वहीं यातायात पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।