सैदपुर: थाने के सामने डायवर्जन के बावजूद होमगार्डों को हटाकर आगे बढ़ा ट्रक, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा, चालक नशे में था
सैदपुर कोतवाली के सामने होमगार्डों को जबरदस्ती हटाकर एक लोडेड ट्रक आगे निकल गया। वहाँ से पीछा करते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। शराब के नशे में धुत्त चालक को पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत और एक बाहरी व्यक्ति के सहयोग से किसी प्रकार ट्रक से बाहर निकाला। तब जाकर पुलिसकर्मी उसे हिरासत में लेकर थाने गए।