दिनारा: दिनारा में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन
Dinara, Rohtas | Jun 30, 2026 दिनारा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार 4 बजे प्रखंड कांग्रेस कमेटी के बैनर तले विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनारा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय चौबे ने की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।