राठ: राठ क्षेत्र के बिहूनी खुर्द गांव के निवासी मजदूर ने युवक पर मजदूरी न देने का आरोप लगाया, कोतवाली में की शिकायत
Rath, Hamirpur | Jun 11, 2026 हमीरपुर जनपद में राठ क्षेत्र के मुस्करा थाना अंतर्गत बिहूनी खुर्द गांव के निवासी एक मजदूर व्यक्ति ने मजदूरी का काम कराने वाले भवन निर्माण स्वामी पर मजदूरी न देने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने आज गुरुवार को राठ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।