जसवंतनगर: बलरई नहर व खारजा झाल पर डूबने की आशंका से लगे चेतावनी बोर्ड, बलरई पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
बलरई नहर और खारजा झाल में बढ़ते जलस्तर व डूबने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए सीओ आयुषी सिंह के निर्देश पर बलरई थाना पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने भोगनीपुर गंग नहर और खारजा झाल सहित संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बैनर लगवाए। पुलिस ने लाउडस्पीकर वाले सरकारी वाहन से पीहरपुर आदि ग्रामो में धूमकर जागरूकता अभियान चलाया।