चूरू: मेडिकल कॉलेज में तालियों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच पार्थिव शरीर का सम्मान, नरवासी गांव के दिलीप सिंह ने किया देहदान
Churu, Churu | May 9, 2026 इंसान अपने कर्मों से अमर होता है इस कहावत को सिद्धमुख क्षेत्र के गांव निरवासी निवासी दिलीप सिंह ने सच साबित कर दिखाया। 70 साल की उम्र में मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का संकल्प निभाते हुए उन्होंने अपनी पार्थिव देह चूरू के पीडीयू मेडिकल कॉलेज को दान किया है। जब उनकी पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज लाई गई तो तालियों और पुष्पवर्षा कर उन्हें सम्मान दिया गया।