पूर्णिया पूर्व: रानीपरता बाजार में मोटर चोरी करते चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, जमकर पिटाई की
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपरता बाजार में बीती देर रात्रि करीब 11 बजे मोटर चोरी करते चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।जिसके बाद उसकी पिटाई करते हुए मुफस्सिल थाना के सुपुर्द कर दिया।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि चोरी के आरोपी युवक रानीपरता, कमलपुर का रहने वाला है।बीते एक माह में गैस सिलेंडर सहित कई कीमती समानों की चोरी हुई है।