बलरामपुर: उ०प्र० राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में आयोजित हुई जनसुनवाई, जागरूकता चौपाल, गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम
गुरुवार 12 बजे सदस्या, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी द्वारा जनपद के भ्रमण के दौरान महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से सदर विकास खंड सभागार में महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं पर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न कराए गए।संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया गया।