विदिशा नगर: मिर्जापुर मंडी में फसल बेचकर जा रहे किसान के ₹1.50 लाख चोरों ने किए चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
रविवार को सिविल लाइन थाना टीआई शाहबाज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम देहरी के किसान प्रेम नारायण शर्मा 15 मार्च को अपनी फसल मिर्जापुर कृषि उपज मंडी में बेचने आए थे। फसल बेचने पर मिले ₹1.50 लाख ट्रैक्टर के टूल बॉक्स में रखे हुए थे जो चोरी हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। शनिवार देर रात को इस मामले की एफआईआर दर्ज की गई।