विदिशा नगर: लोस चुनाव मे SP शुक्ला ने सुरक्षा को लेकर शनिवार शाम बताया कि विदिशा जिले एक अतिसंवेदनशील और 396 संवेदनशील मतदान केन्द
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद शनिवार शाम को विदिशा एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि विदिशा जिले में मौजूद 1338 मतदान केदो में से 396 में संवेदनशील और एक मतदान केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। 2022 में पंचायत चुनाव के दौरान रसूलपुर में विवाद के बाद इसे अति संवेदनशील माना गया है। जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे