विदिशा नगर: आचार संहिता लागू होने के बाद नगर पालिका ने विवेकानंद चौराहे से राजनीतिक दलों का बैनर-पोस्टर हटाना शुरू किया
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद विदिशा कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका विदिशा द्वारा संपत्ति विरूपण के तहत विवेकानंद चौराहे से बैनर पोस्टर हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। खासकर शासकीय सम्पति पर लगे बैनर पोस्टर हटाए जा रहे हैं। 24 घंटे के अंदर पूरे शहर से यह बैनर पोस्टर हटाने की बात कही गई।