बक्सर: किला मैदान में 21 जोड़ों के सामूहिक विवाह को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब
Buxar, Buxar | May 27, 2026 नगर के ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित 21 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह से पूर्व मंगलवार देर शाम शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रात 9:00 बजे तक चली इस शोभायात्रा की शुरुआत नगर के किला मैदान से हुई। शोभायात्रा में 21 दूल्हे लग्जरी वाहनों में सज-धजकर सवार हुए और पूरे नगर का भ्रमण किया। यात्रा किला मैदान से शुरू होकर मुख्य मार्ग से किला मैदान पहुंच गया।