कैराना: कांधला पुलिस ने गढ़ीदौलत निवासी एक युवक को अवैध धारदार हथियार के साथ किया गिरफ्तार
कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक योगेश कुमार टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम आसिफ है, जो गांव गढ़ीदौलत का रहने वाला है।