चांदवा: उन्नत बीज से बढ़ेगा उत्पादन और किसानों की आमदनी : रविराज विधायक प्रतिनिधि
कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे प्रखंड क्षेत्र के 51 किसानों के बीच उन्नत किस्म के अरहर बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज ने किसानों के बीच बीज का वितरण करते हुए उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने और सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।