गया टाउन सीडी ब्लॉक: नगर आयुक्त ने जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया, सड़कों पर गंदगी दिखने पर एजेंसी पर कार्रवाई का निर्देश दिया
नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने गुरुवार को शाम 4 बजे शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जलापूर्ति व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुस्तफाबाद, चंदौती तथा चंदौती क्षेत्र के कई महादलित टोला में जलापूर्ति सप्लाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने देखा कि इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति घरों तक पहुंच रही है।