बिरौल: ससुराल से लापता किशोरी बरामद, अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 14 वर्षीय लड़की को सकुशल ढूंढा
बिरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी को बिरौल पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता ने 11 मार्च को बिरौल थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।