बिश्रामपुर: रेहला में निकला राम नवमी का भव्य जुलुस,राम रथ व राम दरवार की झांकी रहा आकर्षण का केंद्र
रेहला में बुधवार को रामनवमी का भव्य जुलुस निकाला गया.जुलुस में दर्जनों गांवों के राम भक्तो का शैलाब उमड़ पड़ा.पहली बार भगवा वस्त्र में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं.हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रामनवमी का जुलुस महाबीर चौक से शुरू हुआ.जिसकी शुरुआत पूर्व मंत्री सह विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी,वरीय कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया.