सुसनेर: कलेक्टर प्रीति यादव पहुंची गणेशपुरा, शासकीय उचित मूल्य की दुकान और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
शुक्रवार की दोपहर 1 बजे आगर जिला कलेक्टर ग्राम गणेशपूरा पहुंची। यहा उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान एवं स्टॉक सामग्री का निरीक्षण किया व हितग्राहियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ग्राम में संचालित शासकीय विद्यालय का भी निरीक्षण और बच्चों से चर्चा की। इस निरीक्षण में दोनों जगहों पर आवश्यक दिशा निर्देश जिम्मेदारो को कलेक्टर द्वारा दिये गए।