मीनापुर: पानापुर ओपी क्षेत्र में पिस्टल से फायरिंग करते युवक का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस कर रही जांच
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी क्षेत्र के एक युवक का पिस्टल से फायरिंग करते हुए का विडियो शनिवार सुबह आठ बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक विडियो विडियो बीते गुरुवार दिवाली की रात का बताया जा रहा। विडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक पिस्टल से फायरिंग कर रहा है और दूसरा युवक उसका विडियो बना रहा है।