मीनापुर: तुर्की माली टोला में मिट्टी धंसने से घायल दूसरे बच्चे की मौत, चार का इलाज जारी
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की माली टोला में मिट्टी का धंसना गिरने से घायल एक और बच्चे की गुरुवार सुबह करीब चार बजे में मौत हो गई। मृतक का पहचान 13 वर्षीय प्रितम कुमार बताया गया है। वहीं तीन बच्चे का इलाज जारी है। विदित हो कि बीते बुधवार दोपहर करीब एक बजे में गड्ढे में खेलने के दौरान 6 बच्चे के ऊपर मिट्टी का धंसना गिर गया था।