मीनापुर: नेउरा गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मां के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए जा रहा था घर
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के अली नेउरा गांव के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मृतक का पहचान नेउरा गांव के रामदेव प्रसाद का 38 वर्षीय पुत्र पप्पू प्रसाद बताया गया है। मृतक का चाचा भोला प्रसाद ने बताया कि वह पटना में रहकर जेसीबी चलाता था। उसकी मां का निधन सात दिन पूर्व हो गया था।