हाथरस: दीप इंटर कॉलेज के पास गैस सिलेंडर लेकर घर जा रहे युवक के साथ आधा दर्जन दबंगों ने जमकर की मारपीट
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मेंडू के दीप इंटर कॉलेज के पास एजेंसी से गैस सिलेंडर लेकर घर जा रहे मोहल्ला हुंडावाला निवासी एक युवक अंबर शर्मा पुत्र मनोज शर्मा के साथ आधा दर्जन दबंगों ने मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक अंबर शर्मा घायल हो गया। पीड़ित द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई।