रघुराजनगर नगरी: सतना में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, सेमरिया चौराहा में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डीजे पर नाचे लोग
सतना में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई । जगह-जगह प्रतिमा में माल्यार्पण और भंडारे का आयोजन किया गया । मंगलवार दोपहर 3 बजे सेमरिया चौराहा में बाबा अंबेडकर के अनुयाई एकत्र हुए और प्रतिमा में माल्यार्पण किया । हर्षोल्लास के साथ बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर अनुयाई डीजे की धुन पर डांस करते हुए भी दिखे ।