बालोद: स्कॉर्पियो से पहुंचे चोरों ने 7 बसों से 1300 लीटर डीजल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात
Balod, Balod | Apr 6, 2026 बालोद जिले के अर्जुदा स्थित फ्यूल पेट्रोल पंप में खड़ी बसों से बड़े पैमाने पर डीजल चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने सात बस वाहनों से करीब 1300 लीटर डीजल पार कर दिया। घटना की जानकारी तब लगी, जब रविवार को निर्धारित बुकिंग के अनुसार बसों को रवाना करने से पहले चालकों ने टैंक चेक किया और डीजल कम पाया।