एटा: डीएम एटा का मानवीय चेहरा सामने आया, पुत्रवधू से परेशान बुजुर्ग की शिकायत कार्यालय की कुर्सी छोड़कर रोड पर सुनने पहुंचे
Etah, Etah | Apr 20, 2026 एटा में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की शिकायत सुनी, जिसने अपनी पुत्रवधू पर जमीन हड़पने और भोजन न देने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी ने बुजुर्ग को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।बुजुर्ग ने जिलाधिकारी को बताया कि उसकी पुत्रवधू ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और उसे घर से निकाल दिया है। उसने यह भी शिकायत की कि उसके बेटों की मृत्यु हो चुकी।