हाथरस: युवक ने पानी समझकर गलती से पिया तेजाब, बिगड़ी हालत में परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चामण गेट निवासी एक युवक प्रकाश पुत्र तोताराम ने पानी समझकर गलती से तेजाब पी लिया जिसके कारण युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में बिगड़ी हालत में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।