मुज़फ्फरनगर: भाकियू अराजनैतिक के नेता पर मकान खाली कराने की धमकी का आरोप, पीड़िता के घर पहुंचे JCB लेकर
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कसौली में एक महिला ने गांव के ही दो लोगों पर मकान खाली कराने की धमकी देने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने मकान पर जेसीबी बुलाकर डराने की कोशिश की और रात में घर पहुंचकर गाली-गलौज की। महिला ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।