जगदलपुर: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली जिंदगी की कहानी, जगदलपुर की जलवंतीन लहरे और मृदुला जैन बनीं आत्मनिर्भर
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने शहर के छोटे व्यवसायियों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संचार किया है। कोविड-19 के कठिन दौर में बंद हुए छोटे कारोबार को फिर से खड़ा करने में यह योजना आर्थिक सहारा बनी। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है जगदलपुर की जलवंतीन लहरे और मृदुला जैन की है।