गुमला नगर परिषद के कई वार्डों के परिणाम सामने आ गए है लेकिन इन सब में वार्ड दो काफी चर्चा में है जहां से वार्ड पार्षद के रूप किशोर कुमार मिश्र ने चौथी बार जीत हासिल की है जिन्हें कुल 1118 मत मिला जबकि वार्ड में कुल 1264 मत डाला गया था। इस तरह से 1000 से ज्यादा मतो से जीत दर्ज की और जनता के विश्वास बनाए रखा।