बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरणोत्सव के तहत छात्र सम्मेलन आयोजित
बिक्रमगंज के डीडीपीएस, धावा में शनिवार को 11 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरणोत्सव पर भाजयुमो एवं महिला मोर्चा, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्रा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश राज ने की। मुख्य अतिथि बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का अंगवस्त्र बुके देकर स्वागत किया गया।