नावकोठी: रजाकपुर में निरंकारी मिशन द्वारा संत समागम का आयोजन
नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर सत्संग भवन में रविवार को संत निरंकारी मिशन का एक दिवसीय संत समागम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखी महात्मा प्रमोद पोद्दार ने किया। इस अवसर पर पंजाब से आए महात्मा जोगपाल सिंह ने मिशन के उद्देश्य तथा मानवता के संदेश सद्भावना के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर संदीप कोमल के भक्ति संगीत पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।