भोपाल के पिपलानी थाना पुलिस ने 12 साल पुराने अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए लापता युवती को बरामद किया है। यह वही लड़की है, जिसके गायब होने के बाद 2015 से ही उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने अथक प्रयासों और तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से उसे सुरक्षित दस्तयाब किया है।