कोंडागांव: कोर्रामोड़ में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, शादी समारोह में जाते समय हुआ हादसा, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में ग्राम शंकरपुर रोड स्थित कोर्रामोड़ के पास आज सोमवार रात करीब 10 बजे शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत