मखदुमपुर: बाबा सिद्धनाथ के द्वार पहुंचीं डीएम एवं एसपी, तैयारियों का लिया जायजा, श्रावणी मेले के दौरान धाम में नहीं रहेगी कोई कमी
जहानाबाद के बनवार स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम में आगामी श्रावणी मेला-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बराबर स्थित धाम पहुंचकर मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया।