आरंग: आरंग विधायक कार्यालय में कल सोमवार को जनदर्शन कार्यक्रम में मंत्री गुरु आम लोगों से होंगे रूबरू
Arang, Raipur | Apr 12, 2026 आरंग के विधायक व मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सोमवार 13 अप्रैल को आरंग विधायक कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे सोमवार सुबह 9 से पंजीयन किया जाएगा एवं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक मंत्री जनदर्शन में उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनेंगे कार्यक्रम में आम नागरिक मंत्री से अपनी मूलभूत समस्याओं, मांगो एवं शिकायतों से संबंधित चर्चा सीधे मंत्री से कर सकेंगे