बांसवाड़ा: चिड़ियावासा बस स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत का पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के तहत किया गया स्वागत
केंद्रीय मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के उदयपुर से बांसवाड़ा आगमन पर शुक्रवार सुबह 11बजे तलवाड़ा भाजपा मंडल के तत्वावधान में (चिड़ियावासा बस स्टेशन पर) उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष हेमंत पंड्या के नेतृत्व में स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।