शहर के चरित्रवन स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर से चोरी चंदन की लकड़ी बरामद हो गई है। लेकिन चोरों का सुराग पाने में अभी तक पुलिस विफल साबित हो रही है। जिससे चोरी कांड का रहस्य अभी भी बना हुआ है। चोरी की यह घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी अंधेरे में तीर चला रही है। जिसके कारण चोरी के कांड का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।