रायबरेली: पंचशील स्कूल के पास मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
रविवार को जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंचशील स्कूल के पास तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक सवार दीपक को मारी जोरदार।टक्कर लगने से युवक के पैर में गंभीर रूप से चोट आई,स्थानीय लोगों के द्वारा प्राथमिक उपचार के सीएचसी जगतपुर ले जाया गया।हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर, जिला अस्पताल में भर्ती कर युवक का किया जा रहा इलाज।